सहपऊ क्षेत्र के गांव खोंडा निवासी किशन सुनील कुमार छौड़कर ने 2 अप्रैल दोपहर को अपने पांच बीघा आलू का खेत ट्रैक्टर से जोत दिया। किसान का कहना है कि इस बार 14 बीघा आलू किए थे, जिसमें से नौ बीघा का आलू खोदकर कोल्ड स्टोरेज में रख दिया, लेकिन पांच बीघा के आलू के लिए कोई भी आलू व्यापारी उसे किसी भी भाव में खरीदने को तैयार नहीं। साथ ही कोल्ड स्टोरेज भी फुल हो गए। दुखी होकर किसान ने यह कदम उठाया।