राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के मौके पर हाथरस के डीआरबी इंटर कॉलेज में 15 फरवरी को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर के कई स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। रैली के जरिये लोगों को सड़क सुरक्षा के साथ ही मतदान के लिए जागरूक किया गया।