4 मई को थाना हाथरस गेट क्षेत्र में अक्रूर इण्टर कालेज, बाग्ला इण्टर कॉलेज एवं रामबाग इण्टर कॉलेज के बच्चो ने नशा मुक्ति जन-जागरूकता रैली निकाली। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना की नजर रैली मे शामिल कुछ ऐसे बच्चों पर पड़ी जिनकी स्कूली ड्रेस फटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक ने रैली समाप्ति के बाद चार छात्रों को अपने साथ गाड़ी में बैठाया और बाजार ले जाकर नई स्कूल ड्रेस दिलवाई। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।