फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रयाग महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बताया यह

प्रयाग में 13 जनवरी से 26 फरवरी यानी 45 दिन तक लगने वाले महाकुंभ में अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद की सहभागिता को लेकर अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया हाथरस के आगरा रोड स्थित मदन गोपाल के आवास श्याम कुंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्वी बस अड्डे और स्टेशनों पर कैंप लगाएगी। वहां पर तीर्थ यात्रियों के रूकने के लिए मार्गदर्शन करेंगे। महाकुंभ में लंगर की भांति भंडारा चलेगा, जहां खाना और चाय उपलब्ध कराएंगे। सर्दियों को देखते हुए 40 हजार गद्दे और1000 कंबल खरीद रहे हैं। कुंभ में व्यवस्थाओं के लिए 5000 वॉलिंटियर लगेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें