सात माह पहले उत्तराखंड की हर्षिल घाटी के गांव धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता चल रहे मुरसान के गांव करील निवासी अग्निवीर सचिन पौनियां को उत्तराखंड प्रशासन ने मृत घोषित कर दिया है। सेना ने भी उन्हें बलिदानी का दर्जा दिया है। सोमवार को गांव करील में उन्हें श्रद्धांजलि और सलामी दी गई।