हाथरस में सहपऊ के गुतहरा निवासी 62 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र किशल लाल गांव में अकेले ही रहते थे। पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी और उनके तीन पुत्र पलवल, हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। शाम चार बजे वह बाजार से सामान लेने जा रहे थे । जैसे ही वह पूर्व प्रधान गजेन्द्र सिंह के मकान के पास से गुजरे, उसी समय मकान का छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा।