सिकंदराराऊ के बारहसैनी मोहल्ले में शनिवार रात 9:00 बजे जगद्गुरु रामभद्राचार्य किशन कुमार वार्ष्णेय के आवास पर पहुंचे। उनके दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने आशीर्वाद लिया। रामभद्राचार्य ने समाज की उन्नति, दीन दुखियों, असहायों, वृद्धों और गायों की मदद का उपदेश दिया।