कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला स्थित हाजी कॉलोनी में सुबह लोग टहलने जा रहे थे। तभी कुछ लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े एक भ्रूण पर पड़ी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भ्रूण को किसी जानवर द्वारा नोंचा गया है। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर जमा लोग शारदीय नवरात्र में की गई इस करतूत को करने वालों को कोस रहे थे।