बेड पर गंदगी चादर होने व काफी देर इलाज नहीं मिलने पर मुंबई के हिस्ट्री शीटर ने 23 अक्तूबर की दोपहर बागला संयुक्त जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में हंगामा काटा। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।