फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाथरस में मुरसान के गांव सुसावली के निकट रजबहा पर मुठभेड़ में बाइक लूटने का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुरसान के हाथरस रोड पर 29 मार्च की दोपहर को हुई बाइक लूट की घटना में पुलिस ने 2 अप्रैल की रात को मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव सुसावली के निकट रजबहा पर चेकिंग के दौरान मुरसान पुलिस और स्वाट टीम को दो बाइकों पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर यह तीनों विपरीत दिशा में जाने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में देवेंद्र उर्फ देवकी पुत्र सतीशचंद्र निवासी गांव रहना थाना हाथरस गेट पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें