ई-केवाईसी की बाध्यता ने हाथरस में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। प्रशासन दावा कर रहा है कि जिले में रसोई गैस की किल्लत नहीं, लेकिन कंपनियों ने ई-केवाईसी की आड़ में 40 फीसदी उपभोक्ताओं की आपूर्ति रोक दी है। इस कारण सुबह से शाम तक गैस एजेंसियों पर मारामारी के हालात पैदा हो रहे हैं।