हाथरस में अमर उजाला के बैनर तले 26 सितंबर को आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने छात्राओं को सुरक्षा का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने साथ होने वाले व्यवहार पर घबराना नहीं चाहिए, चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलना चाहिए। अभिभावकों के साथ पुलिस को भी अपने साथ हुए व्यवहार की जानकारी दें। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने छात्राओं को चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो, का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों जैसे फ्रॉड स्कीम, फर्जी एपीके फाइल, डिजिटल अरेस्ट, एआई से एडिट फोटो-वीडियो और अपरिचित नंबर से कॉल कर ठगी करने जैसी घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है।