27 सितंबर को सादाबाद पुलिस को चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शादी समारोहों में हुई लूट व छिनैती के मुकदमों में वांछित बदमाश हाथरस से सलेमपुर की तरफ जाने की फिराक में है। सूचना पर एक मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, परन्तु वह नहीं रुके । पुलिस ने घेराबंदी करने का प्रयास किया, किन्तु बदमाशों ने पुलिस टीम परफायरिंग कर दी। सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त दीपक दबोच लिया गया। उसका एक अन्य साथी अंधेरे व झाडियों का फायदा उठाकर भाग गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल भेजा गया । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है ।