हाथरस में सादाबाद के आगरा बाईपास पर जीओ ऑफिस के निकट हुई सड़क दुर्घटना में 13 दिसंबर को बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटकर ले गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।