फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के सिकंदराराऊ में निकली गणेश शोभायात्रा

सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला बारहसैनी के राधाकृष्ण मंदिर से मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर निकाली गई श्री गणेश शोभायात्रा से पूरा नगर भक्ति में सराबोर हो गया। नगर को जगह-जगह तोरण द्वारों से सजाया गया। जहां से भी शोभायात्रा गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने छतों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शाम 6:30 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने देर रात्रि तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षक साज-सज्जा से जगमगा रही थीं। शोभायात्रा देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें