हाथरस जनपद में कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुमानपुर रजबहे के कच्चे रास्ते के पास से आठ जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा निवासी विशाल निवासी ढंका वाली गली, पवन निवासी जाटव मोहल्ला, कालीचरण, कोमल सिंह, शाहरुख, अर्जुन, जीकू के साथ गांव नगला लच्छी निवासी जीकू और संजू शामिल हैं। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। इनके कब्जे से 5370 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई है।