हाथरस में बोनई गांव के 30 परिवार डेढ़ माह से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने डोरी सिंह से शिकायत की। उन्होंने इसे जल निगम का मामला बताकर समाधान से मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी।