लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित आदि की उपस्थिति में हुआ। हाथरस जनपद के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। बाल विकास परियोजना सिकंदराराऊ में बनने जा रहे कार्यालय का शिलान्यास सीएम योगी ने लखनऊ से किया। जनपद में 680 सहायिका के पदों के सापेक्ष 478 सहायिका के पदों के सांकेतिक नियुक्ति पत्र का वितरण खंड विकास हसायन एवं सहपऊ की 21 सहायिकाओं को किया गया।