अपने प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने आई महिलाओं को अंदर जाने नहीं दिया गया और वहां से भगा दिया गया। उनका बस दोष इतना बताया जा रहा है कि वह काली साड़ी, सूट-सलवार पहनकर आईं थीं। महिला ही नहीं काली टी-शर्ट और शर्ट पहने युवकों को भी जनसभा स्थल पर नहीं जाने दिया गया। लौटाए गए लोगों का प्रशासन से सवाल था कि क्या किसी रंग पर किसी धर्म का अधिकार है, जिसके आधार पर भारत में कहीं जाने से रोका जा सकता है।