दरोगा भर्ती परीक्षा के पहले दिन 14 मार्च को हाथरस की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पुलिस भर्ती परीक्षा और बागला कॉलेज रेलवे फाटक में आई तकनीकी खराबी के दोहरे दबाव ने शहर की रफ्तार को दो घंटे तक थामे रखा। डीएम, एसपी के काफिले की गाड़ियां भी तालाब चौराहा स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर फंस गईं। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक शहर के हर चौराहा पर भीषण जाम रहा।