हसायन के मोहल्ला किला खेड़ा के हस्तचालित मिनी चूड़ी उद्योग कारखाने में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। कारखाना संचालक ओमसरन ने बताया कि मजदूर भोजनावकाश के लिए गए हुए थे, तभी भट्टी में सुलगी रह गई लकड़ी से आग भड़क उठी। आग की लपटों ने कारखाने में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।