हाथरस के चंदपा-बघना मार्ग की बदहाली से त्रस्त होकर ग्रामीणों का लोकसभा चुनाव बहिष्कार के साथ दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने 17 दिसंबर को बघना मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर अपने कार्यालयों पर नहीं मिलने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम लगाने की चेतावनी दी। धरने को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा।