फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस का हाथरस जंक्शन स्टेशन पर इंजन फेल, करीब 3 घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

गोरखपुर से भटिंडा की तरफ जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस शनिवार सुबह जैसे ही हाथरस जंक्शन स्टेशन को पार कर रही थी, इसी दौरान उसका इंजन फेल हो गया। ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर खड़ी हो गई। इंजन फेल होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। रात करीब 2:39 बजे कि इस घटना के करीब 3 घंटे बाद 05:30 बजे ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर अलीगढ़ की ओर रवाना किया जा सका। इस दौरान अप ट्रैक की करीब 10 ट्रेनों को लूप लाइन से धीमी गति के साथ अलीगढ़ की तरफ रवाना किया जा सका। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें