नगर कीर्तन में पंच प्यारों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। कई जगहों से आई संगत शबद-कीर्तन कर वातावरण को गुरुभक्ति में सराबोर कर रही थीं। गतका पार्टियों ने लाठी और तलवार से करतब दिखाए। फौजी बैंड के करतबों ने सबका ध्यान खींचा। निहंग सिंध के जत्थों के करतब भी दर्शनीय रहे।