वायरल वीडियो में एक कर्मचारी द्वारा भोजन को जानबूझकर अशुद्ध करते हुए परोसने का कृत्य दिखाई दे रहा है। यदि वीडियो की सत्यता जांच में प्रमाणित होती है, तो यह न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी सीधा खिलवाड़ है। यह बातें हाथरस में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।