फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आशीर्वाद धाम कॉलोनी मे रिश्ते के भतीजे ने चाचा-चाची पर किया हमला, उनकी दो बेटियों की गला रेतकर की हत्या

चमन शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 05:40 AM IST

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में रहने वाले छोटे लाल गौतम जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे छोटे लाल गौतम का रिश्ते का भतीजा अपने एक साथी के साथ घर आया। खाना खाकर सभी लोग सो गए। आरोप है कि रात करीब 1 बजे रिश्ते के भतीजे विकास ने अपने साथी के साथ मिलकर छोटे लाल गौतम की दोनों बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर कर हत्या कर दी। इसके साथ ही छोटे लाल गौतम और उनकी पत्नी गौरी गौतम पर भी हमला बोल दिया। पत्नी के हल्ला मचाने पर विकास व उसका साथी फरार हो गए ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें