हाथरस कोतवाली सदर पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया ग्रुप इंस्टाग्राम पर आईपीएल टी-20 मैच का टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लोगों से रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन, क्यूआर कोर्ड व लेन-देन का विवरण बरामद किया है। तीन आरोपी फरार हैं।