फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती और बच्चों को मारी टक्कर, पति की मौत

हरदोई मार्ग पर बाइक सवार दंपती और बच्चों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पति की मौत हो गई,जबकि पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। हरपालपुर पुलिस ने दुर्घटना करने वाली बस पकड़ ली है। अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर निवासी विनोद (30) मजदूरी करता था। इन दिनों जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकियों के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। उसकी ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के परौंची गांव में है। बुधवार की दोपहर विनोद पत्नी सविता (25), पुत्र रामरितेश (8) व ऋषभ (5) के साथ बुधवार की दोपहर बाइक से होली मिलने परौंची जा रहा था। सांडी हरदोई मार्ग पर बघराई गांव के पास हरदोई से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनोद सड़क की तरफ गिरा, जबकि पत्नी और बच्चे सड़क के फुटपाथ पर गिरे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें