फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक रामलीला: 20 बग्घियों और रथों के साथ निकली श्रीराम बरात, गूंजे जयकारे

धनुष भंग लीला का मंचन होने के बाद बुधवार को शहर के नुमाइश मैदान से श्रीराम बरात निकली। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पूजन कर श्रीराम बरात की शुरूआत कराई। दोपहर में निकली राम बरात शहर के विभिन्न मार्गाें से निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरात देखने और इसमें शामिल बरातियों का स्वागत करने के लिए आतुर दिखे। तकरीबन 121 साल पुरानी रामलीला का आयोजन नुमाइश मैदान में किया जाता है। बीती 23 जनवरी को इस धार्मिक और ऐतिहासिक रामलीला की शुरूआत हुई थी। बुधवार को श्रीराम बरात निकली। बरात में 20 घोड़ा बग्घी शामिल रहीं। 20 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर विभिन्न धार्मिक झांकियां भी श्रद्धालुओं को मोहित करती रहीं। इसके अलावा जीप वाला रथ मुख्य सिंहासन के साथ श्रीराम बरात में शामिल रहा। इस बार लिल्ली घोड़ी का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। उल्लेखनीय है कि पूरे साल शहरवासी इस रामलीला का इंतजार करते हैं। राम बरात, लंका दहन और रावण वध की लीला को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। बुधवार से शुरू हुई राम बरात, रामलीला मैदान से नुमाइश चौराहा, गांधी भवन, डाक बंगला, जेल रोड, रेलवेगंज, रेलवे स्टेशन से होते हुए रेलवे माल गोदाम चौराहा पहुंची। इसके बाद मंगलीपुरवा चौराहे से सेंट्रल बैंक चौराहा, जिंदपीर चौराहा, नघेटा रोड, छोटा चौराहा से होते हुए हिंदी पाठशाला स्कूल के पास से बाबा मंदिर चौराहा, बावन चुंगी, रामदत्त चौराहा, आर्यकन्या पाठशाला, बड़ा चौराहा होते हुए महात्मा गांधी मार्ग से रामलीला मैदान पहुंची। मेले में आयोजन समिति के संचालक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, समाजसेवी मनीष चतुर्वेदी, प्रियम मिश्रा, प्रदीप पाठक, अमित वाजपेयी, जीतेश दीक्षित आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें