फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सास के अंतिम संस्कार से लौट रहे दामाद की दुर्घटना में मौत

शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Feb 2026 09:25 PM IST

पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी बाइक सवार किसान को फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पुल पर वाहन ने टक्कर मार दी। साथियों ने उन्हें ट्रॉली से पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह अपनी सास के अंतिम संस्कार से घर जा रहे थे। थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी राजीव दीक्षित 45 खेती किसानी करते थे। उनकी ससुराल पाली थाना क्षेत्र के कछेलिया गांव में है। उनकी सास रुक्मणी देवी का सोमवार सुबह तीन बजे निधन हो गया था। अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर हुआ। इसमें शामिल होने के लिए राजीव बाइक से गए थे। वापस आते समय देर शाम पांचाल घाट पुल पर वाहन ने टक्कर मारी दी। जिस ट्रॉली में उनकी सास का शव गया था परिचितों ने उन्हें उसी में लिटाकर पाली स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पाली पीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी रन्नो देवी, चार पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पीएचसी से जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें