फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चलने से सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक घायल, हालत गंभीर

लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय गोली चल गई। सफाई कर रहे सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक दायें कंधे में गोली लगने से घायल हो गए। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार दोपहर देहात काेतवाली क्षेत्र के अनंगबेहटा में हुई। अनंगबेहटा निवासी अवधेश शरण त्रिपाठी (70) आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह अपने छोटे पुत्र विकास और पत्नी सरोजनी के साथ गांव स्थित मकान में रहते हैं। उनके दो पुत्र जितेंद्र और शैलेंद्र शहर में नौरंग बाजार के पास स्थित मकान में रहते हैं। पुत्र जितेंद्र के मुताबिक, अवधेश गांव स्थित मकान में शनिवार दोपहर लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई। दायें कंधे में लगकर गोली निकल गई। इसका पता चलते ही वह लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि लाइसेंसी राइफल की सफाई करते समय घटना हुई है। घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें