फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: आबकारी मंत्री का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक

Shikha Pandey Updated Sun, 12 Jul 2026 05:45 PM IST

पार्टी को अस्तित्व विहीन कहे जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर रात आबकारी मंत्री का पुतला उनके आवास के बाहर ही फूंकने का एलान कर दिया। रविवार को कलेक्ट्रेट से आबकारी मंत्री का पुतला लेकर निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने शहर के महात्मा बुद्ध चौक पर रोक लिया। यहां कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को डेढ़ घंटे तक कोतवाली में रोकने के बाद छोड़ दिया गया। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात की थी। इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में नितिन अग्रवाल ने कांग्रेस को जिले और प्रदेश में अस्तित्व विहीन बताया था। इस बयान पर कांग्रेसी भड़क गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में रविवार दोपहर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां से आबकारी मंत्री के आवास जाने का निकले, लेकिन पुलिस ने महात्मा बुद्ध चौक के पास इन्हें रेाक लिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें