फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा में घुसी डीसीएम, कई वाहन टकराए

लखनऊ- दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग पर जहानीखेड़ा के पास अचानक सामने आई कार को बचाने में तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ चली गई। इसके कारण कई वाहन आपस सें टकरा गए। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। आसपास के गांव के लोगों ने घायलों को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची जहानीखेड़ा चौकी पुलिस ने घायलों को सीएचसी पसिगवां भेजा है। लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग पर पिहानी मोड़ के पास डिवाइडर में कट है। बुधवार की सुबह दस बजे लखनऊ की ओर से आ रही डीसीएम पिहानी की ओर से अचानक हाईवे पर सामने आई कार को को बचाने में अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में चली गई। अचानक डीसीएम सामने आ जाने से दिल्ली की ओर से आने वाले कई वाहन आपस में टकरा गए। इनमें एक एंबुलेंस भी शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें