हापुड़ नगर के मोहल्ला बिलोखर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय महिलाओं ने मंगलवार को नगर पालिका पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल रामवीर, सरोज, वैशाली, सीमा और इकरा ने बताया कि मोहल्ले की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़ने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।