हापुड़ के बाबूगढ़ थाना इलाके में गांव छपकौली स्थित नहर में एक किसान अंगोछे से हाथ बांधकर नहर में कूद गया। खेत पर घूमकर आए किसान ने पहले नहर पर तैनात चौकीदार से बात की थी। पुलिस और गोताखोर नहर में उनकी तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका पता नहीं चला है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव छपकौली निवासी किरनपाल उर्फ मुन्नू (55) बुधवार की सुबह करीब छह बजे अपने खेतों पर घूमने गए थे।