फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में तहसीलदार के कार्यालय से निकलकर निलंबित लेखपाल ने निगला जहर

धौलाना में तैनात निलंबित लेखपाल सुभाष मीणा ने बुधवार को तहसील परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत और बिगड़ने पर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। सूचना मिलते ही जिले के लेखपाल एकत्र होकर रामा अस्पताल पहुंचे और हंगामा करके कार्रवाई की मांग करने लगे। शाम के समय लेखपाल एकत्र होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और धरना दिया। एडीएम संदीप कुमार के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। अब बृहस्पतिवार (आज) की सुबह दस बजे लेखपाल डीएम से मिलेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त मेरठ और डीआईजी को जांच सौंपी है। हालांकि, अभी आधिकारिक स्तर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें