फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर श्री बालाजी धाम में चल रही श्रीराम कथा

हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित श्री बालाजी धाम में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथा व्यास राधा देवी ने कथा में सुनाया कि रचि महेश निज मानस राखा,पाइ सु समय शिवा सन भाखा। उन्होंने बताया राम कितने हैं - एक राम दशरथ का बेटा, एक राम घट -घट में बैठा, एक राम सब जगत पसारा, एक राम सब जग से न्यारा। गुरुओं की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की मधुर वाणी श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने के लिए खींचती है। इसलिए श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण करना चाहिए। कथा में जगदीश बालाजी वाले, दिनेश चन्द गुप्ता, थान सिंह, सुनील कुमार, सुभाष त्यागी, मनु त्यागी, दिनेश त्यागी, राकेश तोमर, राज कुमार तोमर, लीलू, प्रदीप, मोहित, तुलसी राम, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें