जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बृहस्पतिवार को बलिदान हुए थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटैल निवासी रिंखिल बालियान(27) का पार्थिव शव शनिवार सुबह गांव पहुंचा। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान परिजनों में चीख पुकार मच गई, जिसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गईं।