हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार बलवीर सिंह की हत्या हाइवे-9 पर चलती कार में ही गमछे से की गई थी। पुलिस ने मामले में मुख्य हत्यारोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 25 लाख रुपये हड़पने के लिए विश्वास पात्र ने ही उनकी हत्या की थी। गिरफ्तार कर मृतक का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मुख्य आरोपी का मोबाइल फोन व उसका सफेद गमछा बरामद किया है।