जंतर मंतर जा रहे सपा जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बब्लू गुर्जर को बुधवार सुबह पुलिस ने उनके आवास के बाहर ही रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई और उन्होंने सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। जानकारी के अनुसार बब्लू गुर्जर अपने समर्थकों के साथ दिल्ली स्थित जंतर-मंतर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही कई सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया। हिरासत में लिये जाने के जाने के बाद सपा जिलाध्यक्ष बब्लू गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन में शामिल होना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोककर लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन कर रहा है। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन और शासन पर तानाशाही रवैया अपनाने तथा मनमानी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। ----