हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी स्थित एक डेयरी के पास लगे पुआल के ढेर में शुक्रवार की देर रात अचानक आग पर दमकल कर्मियों ने शनिवार दोपहर तक बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाडिय़ां लगाई गई थीं। आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। जबकि आग लगने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान की आशंका जताई जा रही है।