फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ में स्वामित्व योजना के तहत 20226 लोगों को घरौनी प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया

हापुड़ नगर के एसएसवी इंटर कालेज में केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत 70 गावों में 20226 लोगों को घरौनी प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। घरोनी प्रमाणपत्र पाकर लोगों के चेहरों पर काफी मुस्कान छाई दिखाई दी। इस दौरान कार्यक्रम का लखनऊ से भी सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी का अवसर है। आप सभी लोगों को आपके मकान के मालिक होने का अधिकार सरकारी तौर पर मिल गया है। आपके मकान पर अब कोई कब्जा नहीं कर सकेगा। देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने एक बहुत बड़ी महत्वपूर्ण योजना लागू की है, जिससे कि आप सभी लोगों को आपके अपने घर का मालिकाना हक मिल गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें