हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा में बिजली का तार टूटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। विवाद में पूर्व प्रधानपति ने अपने हाथ में पिस्टल लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को भी धमकाया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।