फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेरठ मार्ग पर गड्ढों के कारण चलना हुआ मुश्किल

दिल्ली मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास के सड़क पुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसके कारण दिल्ली गाजियाबाद की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इतना ही नहीं सड़क पर गड्ढ़ो के कारण जाम की स्तिथि भी बनी रहती है। जहाँ लोग रैपिड ट्रेन के सफऱ का आनंद ले रहे है। वही दिल्ली मेरठ मार्ग पर लोगों को सफऱ करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रैपिड स्टेशन के नीचे आते ही उन्हें दिल्ली मेरठ और शहर के अन्य मार्गो पर गड्ढ़ो से होकर गुजरना पड़ रहा है। हाईवे के गड्ढों से जहाँ वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है, वही बाइक, स्कूटी सवार लोग चोटिल भी हो रहे है।कई स्थानों पर तो गड्ढे इतने गहरे हैं कि उनमें गिरने से लोगों की कमर में दर्द हो रहा है। व्यापारी नेता अंकित गर्ग, सुनील गर्ग आदि का कहना है कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर गड्ढ़ो की कोई भी अधिकारी सुध नहीं ले रहा है, मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी उनमें भरा है, इसके कारण हाईवे पर जाम की स्तिथि बनी है। अभी भी सड़कों का हाल बेहाल है और लोग जल्द ही राहत चाहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें