फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के ब्रजघाट गंगा में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हापुड़ के ब्रजघाट पर वर्ष 2025 की अंतिम पूर्णिमा मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र में गंगानगरी के साथ ही कार्तिक मेला स्थल और देश के प्रथम गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ में पहुंचकर भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह ब्रह्म मुहूर्त आरंभ होते ही कड़ाके की ठंड के बावजूद गंगा भक्तों की भीड़ तट पर पहुंचना शुरू हो गई और उन्होंने गंगा स्नान करना आरंभ कर दिया। धूप निकलने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। स्नान का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मां गंगा में डुबकी लगाने के उपरांत अधिकांश भक्तों ने तट पर मौजूद पुरोहितों से पूजन कराकर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। जिसके बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दी। वहीं, निराश्रितों को दान देकर पुण्य लाभ कमाया। स्नान और पूजन कराकर भक्तों ने गंगानगरी के वेदांत, हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचकर अपने-अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा की और परिजनों व बच्चों की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें