हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बृजघाट पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। देर रात से ही श्रद्धालुओं का बृजघाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और हाइवे पर जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली।