तीन साल पहले कागजों में 'मृतक' घोषित कर दी गई वृद्धा पेंशन को दोबारा शुरू कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही धनौरा निवासी कुसुम त्यागी ने आखिरकार स्थानीय सांसद अरुण गोविल से गुहार लगाई। गरीबों को कंबल वितरित करने पहुंचे सांसद के सामने कुसुम ने अपनी व्यथा सुनाई, जिसके बाद सांसद ने तत्काल जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।