फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बृजघाट फ्लाईओवर पर हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाटफ्लाई ओवर पर शनिवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान त्रिवेणी (38 वर्ष) पत्नी बिजेंद्र निवासी सोहरका थाना हसनपुर जिला अमरोहा के रूप में हुई है। घायलों में बिजेंद्र (40 वर्ष) निवासी सोहरका थाना हसनपुर जिला अमरोहा और केला (55 वर्ष) निवासी ग्राम शाहरपुर थाना हसनपुर जिला अमरोहा शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें