थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में पैसे को लेनदेन को लेकर गुरुवार रात आठ बजे एक व्यक्ति ने रिश्तेदार पर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर मौजूद है। महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के गुगौरा निवासी अनिरुद्ध सिंह परिहार (48) ने बताया कि वह थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में अपने रिश्तेदार आनंद सिंह के यहां आया हुआ था। घायल ने बताया कि उसने आनंद सिंह से बीस हजार रुपये उधार ले रखे हैं। आनंद सिंह इन्हीं उधार रुपये की तगादा किया।