फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में छात्र को गलत प्रश्न पत्र देने के मामले में दो कक्ष निरीक्षक निलंबित

राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा में दो दिन पूर्व बोर्ड परीक्षा के दौरान 11वीं के छात्र को 12वीं का प्रश्नपत्र थमा दिए जाने के मामले में बीएसए ने दो कक्ष निरीक्षको पर निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही डीएम ने बोर्ड परीक्षा में लगे तीन अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। छात्र की समस्या को अमर उजाला ने सबसे पहले उजागर किया था। गोविंद इंटर कॉलेज गहरौली में अध्यनरत कक्षा 11वीं के छात्र यतेंद्र राजपूत का बोर्ड परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा में है। इसमें उसका बोर्ड परीक्षा का दूसरा पेपर शस्य विज्ञान का 28 मार्च को द्वितीय पाली में था। छात्र ने बताया कि परीक्षा के दौरान उसके कक्ष में केवल उसे ही 11वीं की जगह 12वीं कक्षा का प्रश्नपत्र दे दिया गया, जबकि अन्य 32 छात्रों को सही पेपर दिया गया था। पेपर मिलने के बाद उसने कक्ष निरीक्षक से गलत प्रश्न पत्र मिलने की शिकायत भी की थी, लेकिन कक्ष निरीक्षक ने उनकी एक बात नहीं सुनी और वही पेपर हल करने के लिए कहा। मजबूरी बस उसे कक्षा 12 का ही पेपर हल करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें